देहरादून
यातायात पुलिस एवम सीपीयू द्वारा दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है ।
वर्तमान में स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा शहर क्षेत्र अंतर्गत तिराहों / चौराहों पर स्थापित कैमरों के माध्यम से चालानी कार्रवाई की जा रही है । चूंकि समस्त चालानी कार्यवाही अब ऑनलाइन हो जाने के कारण मैनुअल चालान अब बहुत कम मात्रा में होते हैं । पूर्व में तिराहा / चौराहा पर तैनात यातायात पुलिस द्वारा लेफ्ट र्टन बाधित करने अथवा मार्ग पर अनावश्यक वाहन खड़ा करने वाले वाहनों के विरूद्ध क्लेम की कार्यवाही की जा रही थी इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के निर्देशन में दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 04/09/2022 को यातायात एवं सीपीयू द्वारा उक्त अभियान के अंतर्गत 04 घंटे में लगभग 93 चालान किए गए।
उक्त चालानी कार्यवाही में तहसील चौक पर तैनात यातायात महिला कर्मी द्वारा चौक पर तैनात होकर यातायात संचालन के साथ- साथ *tripal riding* करने वाले वाहनों पर मात्र 1 घंटे में ही 11 वाहनों के चालान करवाएं ।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश