देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 547 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। जबकि प्रदेश में आज 232 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 3201 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आज देहरादून जिले में सबसे अधिक 224 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। हरिद्वार में 194, नैनीताल में 33, उधमसिंहनगर में 51, पौड़ी में 21, अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर और चंपावत में एक-एक, चमोली में दो, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में 16 संक्रमित मिले हैं। वहीं, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में एक भी मरीज सामने नहीं आया है।
प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 1,02,811 पहुंच गई है। इनमे से अब तक 96296 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक 1,729 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए लगभग 3 लाख रू0 के 16 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में वृहद स्तर पर चल रहा सत्यापन/चैकिंग अभियान, बाहरी प्रदेशों से आकर जनपद में निवासरत/कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों का किया जा रहा सत्यापन, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की लगातार सघन चैकिंग कर रखी जा रही है पैनी नजर
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण/प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ, वीवीआईपी रूट, प्रवास स्थल तथा कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश