देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 463 मामले सामने आए हैं, जबकि 19 संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में आज 695 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 5,021 रह गई है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 36 हजार 616 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 18 हजार 930 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 6,928 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 93 रह गई है। वहीं आज 38,338 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
आज जिलेवार आंकड़े:
- अल्मोड़ा 30
- बागेश्वर 22
- चमोली 12
- चम्पावत 25
- देहरादून 124
- हरिद्वार 93
- नैनीताल 53
- पौड़ी 13
- पिथौरागढ़ 45
- रुद्रप्रयाग 08
- टिहरी 15
- उधमसिंह नगर 20
- उत्तरकाशी 03
वहीं प्रदेश में 380 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 35 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

More Stories
6 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी यूनियन ने किया निगम प्रांगण में प्रदर्शन, सचिवालय कूच की दी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश- आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून महायोजना-2041 को जनसुझावों की नई दिशा, नवें दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर