देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 395 मामले सामने आए हैं, जबकि 21 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग मौत के आंकड़े भेजे जाने का सिलसिला जारी है। आज 11 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं। आज कुल मौत के आंकड़ों में 32 मौतों का आंकड़ा जुड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,731 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज 2,335 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 14,122 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 34 हजार 419 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 07 हजार 574 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 148 रह गई है। वहीं आज 24,432 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू के दिशा निर्देशों में संशोधन, देखिए आज जारी हुआ आदेश
आज जिलेवार आंकड़े:
- अल्मोड़ा 64
- बागेश्वर 02
- चमोली 22
- चम्पावत 11
- देहरादून 94
- हरिद्वार 62
- नैनीताल 35
- पौड़ी 18
- पिथौरागढ़ 12
- रुद्रप्रयाग 03
- टिहरी 23
- उधमसिंह नगर 39
- उत्तरकाशी 10
वहीं प्रदेश में 304 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 48 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग