देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने तथा नज़हे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गये है।
उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार नशा तस्करों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 12/12/2025 की रात्रि में कालसी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कोटी रोड कालसी से 02 व्यक्तियों को, जो पुलिस को चेकिंग करता देख भागने का प्रयास कर रहे थे, को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम मोनू उर्फ संदीप पुत्र जगदीश निवासी दशहरा रसूलाबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश तथा हिमांशु उर्फ हर्ष पुत्र मीनू उर्फ रत्नेश निवासी मालकपूरवा कहेजरी कानपुर देहात उत्तर प्रदेश बताया।
भागने का कारण पूछने पर दोनों अभियुक्त कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जिस पर संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से कुल 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। जिस पर दोनो अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध थाना कालसी में मु०अ०सँ०- 30/25 धारा- 08/29/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ के विवरण :-*
पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि बरामद स्मैक को वे मध्य प्रदेश से बंटी नाम के व्यक्ति से लेकर आये थे, जिसे वे कालसी से होते हुए पहाड़ी जनपदों में स्थानीय नशा तस्करों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तो से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अन्य नशा तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- मोनू उर्फ संदीप पुत्र जगदीश निवासी दशहरा रसूलाबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश, उम्र 27 वर्ष
2- हिमांशु उर्फ हर्ष पुत्र मीनू उर्फ रत्नेश निवासी मालकपूरवा कहेजरी कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश, उम्र 18 वर्ष।
*बरामदगी:-*
1- अभियुक्त मोनू से 160 ग्राम अवैध स्मैक
2- अभियुक्त हिमांशु से 140 ग्राम अवैध स्मैक
कुल 300 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य लगभग 90 लाख रू0)*
*पुलिस टीम थाना कालसी:-*
01- उ०नि० नीरज कठैत, चौकी प्रभारी सहिया
02- हे०कां० गोपाल ग्यांशु
03- कां० निकुल कुमार
04- कां० नरेश पंत

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री