देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी कर दी। जिसमे देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों को ₹21 हज़ार करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधा उनके बैंक खातों में ट्रान्सफर कर दी गयी है। इससे उत्तराखण्ड के 736575 किसानों को 174.65 करोड़ रुपए उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तराखण्ड में 2570.4396 ( दो हजार पांच सौ सत्तर करोड़ तेतालिस लाख छियानवे हजार रुपए ) अब तक दिए जा चुके हैं। सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की हमेशा चिंता करते रहते है,किसानों की आय किस प्रकार से दुगनी हो और कैसे किसानों को फसल का उचित दाम मिले। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते है।
गौरतलब है, कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिससे वो अधिक फ़सल उत्पादन कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकें। पात्र किसानों को सालाना ₹6000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसे तीन अलग किस्तों में हस्तांतरित किया जाता है।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक