देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए यातायात के नियमों का उल्लंघन करने तथा वाहनों पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करते हुए ध्वनि प्रदूषण करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्रातर्गत रहने वाले आम नागरिकों एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा लगातार शिकायते की जा रही थी कि निजी विश्वविद्यालय के छात्रों एवं कुछ लोगों द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल मे मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर क्षेत्र की सड़कों एवं गलियों में रैश ड्राइविंग की जाती है तथा उक्त साइलेंसर लगी मोटरसाइकिल से काफी तीव्र ध्वनि से पटाखे की आवाज़ निकल जाती है, जिससे क्षेत्र में रह रहे बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों एवं बीमार लोगों को अत्यधिक मानसिक तनाव व परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन दिवस से 24 घंटे का विशेष अभियान चलाकर *21 मॉडिफाइड साइलेंसर लगी मोटरसाइकिल एवं शीशों पर काली फ़िल्म लगी 03 थार एवं स्कॉर्पियो वाहनों को सीज़ किया गया।* उपरोक्त वाहनों में से ज्यादातर वाहन निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा प्रयुक्त किए जा रहे थे, जिस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु विश्वविद्यालय को पत्र लिखा गया है। भविष्य में सीसीटीवी फुटेज की सहायता से भी मोडिफाइड साइलेंसर लगी बाइको का पता कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अभियान लगातार जारी हैं।

More Stories
किंग ऑफ उत्तराखण्ड” को दून पुलिस लायी घुटनो पर, पहुँचाया सलाखों के पीछे,. अवैध वसूली, मारपीट व ब्लैकमेलिंग के अपराधों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित 4 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने “The Economic Times World Leaders Forum 2026” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखण्ड
मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध