नैनीताल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्षेत्र में वनाग्नि से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया…उन्होंने जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए…मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वनाग्नि पर नियंत्रण पाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
धामी ने माना कि जंगलों में लगी आग बड़ी चुनौती है मगर सरकार अपने स्तर पर हर संभव कोशिश कर रही है ताकि आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके। इसीलिए आज सेना के एम आई 17 हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई और सुबह भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों में आग बुझाने की कोशिश हुई। लगातार भड़क रही आग की वजह से आफत बढ़ रही है, कुछ जगह आबादी वाले इलाकों तक आग पहुंचने से भी परेशानी बढ़ गई है।

More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
रसोई गैस संकट के बीच गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा, गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी/अवैध बिक्री में संलिप्त 1 अभियुक्त को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान किया गिरफ्तार