अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , श्रीराम जन्मभूमि गर्भगृह पूजन में होंगे सम्मिलित

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह करीब 9ः30 बजे अयोध्या पहुंच गए।रामकथा पार्क हेलीपैड से वह हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना के बाद श्रीराम जन्मभूमि पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह ही अयोध्या पहुंच चुके है। कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि के गर्भगृह में शिला पूजन करेंगें। वह रामलला के गर्भगृह में प्रथम शिला रखेंगे। गर्भगृह में रामार्चा, दुर्गा सप्तशती, रुद्राभिषेक, राम रक्षा स्त्रोत, विष्णु सहस्त्रनाम, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ चल रहा है। गर्भगृह का निर्माण दिसंबर 2023 में पूरा होना है।

About Author

You may have missed