लखनऊ
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने राजभवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर राज्यपाल को पौधा भेंट किया। वहीं राज्यपाल ने भी विधानसभा अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया|
इस अवसर पर राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न विषयों सहित सदन संचालन व विधायी कार्यों की गतिविधियों पर लंबी चर्चा की| महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी दोनों के ही बीच बातचीत हुई| राज्यपाल ने ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष पद के बखूबी निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी| भेंट मुलाकात के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को चारधाम यात्रा आने का निमंत्रण भी दिया|

More Stories
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने गुवाहाटी (असम) में स्थित कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम दिल्ली के बाद अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान, उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज