लखनऊ
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने राजभवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर राज्यपाल को पौधा भेंट किया। वहीं राज्यपाल ने भी विधानसभा अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया|
इस अवसर पर राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न विषयों सहित सदन संचालन व विधायी कार्यों की गतिविधियों पर लंबी चर्चा की| महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी दोनों के ही बीच बातचीत हुई| राज्यपाल ने ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष पद के बखूबी निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी| भेंट मुलाकात के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को चारधाम यात्रा आने का निमंत्रण भी दिया|
More Stories
मुख्यमंत्री धामी नई दिल्ली में PHD चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक सत्र में हुए शामिल, औद्योगिक विकास और निवेश के क्षेत्र में उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनेगा—मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर की विस्तृत चर्चा
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा, हेली सेवा पुनः प्रारंभ होने से चारधाम यात्रा होगी सुगम, मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट में रात्रिकालीन हवाई सेवा आरंभ करने का किया अनुरोध