नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, “आज फोन पर परम पावन दलाई लामा को उनके 87वें जन्मदिन की बधाई दी। हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।”
उल्लेखनीय है कि 14वें दलाई लामा परम पावन तेनज़िन ग्यात्सो का जन्म 6 जुलाई 1935 को पूर्वोत्तर तिब्बत के एक किसान परिवार में हुआ था। वे तिब्बती लोगों में ग्यालवा रिनपोछे के नाम से जाने जाते हैं।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, सभी दर्शकों का जीता दिल