नई दिल्ली: देश के नए उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज शनिवार को मतदान होगा। संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक चलने वाली मतदान प्रक्रिया के बाद वोटों की गिनती और देर शाम देश के नये उप राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी।
उप राष्ट्रपति पद के चुनाव में इस बार एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनकड़ (71 वर्ष) और संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा (80 वर्ष) के बीच मुकाबला है। राजस्थान के प्रभावशाली जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाले समाजवादी पृष्ठभूमि के जगदीप धनकड़ ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। जबकि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रहीं मार्ग्रेट अल्वा राजस्थान सहित गोवा, गुजरात और उत्तराखंड की राज्यपाल के रूप में काम कर चुकी हैं।
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है और 11 अगस्त को नये उप राष्ट्रपति शपथ लेंगे।

More Stories
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा