हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना पुलिस और एसओजी ने दो युवकों को पौने दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक रामनगर और दूसरा धानाचूली का निवासी है।
थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी और प्रभारी एसओजी नैनीताल नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बीती 28 जून की रात्रि दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें एक राजेश प्रसाद पुत्र सुन्दर लाल, निवासी ग्राम धानाचूली रौल जंगल थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल और दूसरा विजय विश्वास पुत्र गौरंग विश्वास निवासी-शिवलालपुर चुंगी पर्वतीय प्लाइवुड फैक्टरी के पीछे थाना रामनगर को गोला बाइपास रोड वन विभाग बैरियर के ठीक सामने से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने इनके के कब्जे से क्रमशः 720 ग्राम चरस और 1.105 किलोग्राम चरस सहित कुल 1 किलो 825 ग्राम चरस बरामद की। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में 203/2022, धारा 8/20 एनडीपीएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

More Stories
देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी
तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना की साजिश में शामिल मृतक की माँ सहित 2 अन्य सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, अमरदीप गैस एजेंसी का स्वामी था मृतक अर्जुन शर्मा