देहरादून
राजधानी देहरादून में एक बार फिर टप्पेबाज व शीशा तोड़ गिरोह सक्रिय होने लगे हैं। थाना कैंट क्षेत्र में चोरों के गिरोह ने एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा 5 लाख रूपए से भरा बैग चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और उसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र अंतर्गत बिंदाल पुल के पास गारमेंट्स की शॉप चलाने वाले एक व्यापारी की होंडा एकॉर्ड कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े कार से 5 लाख रुपए से भरा बैग उड़ा ले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार बैग में जरूरी कागजात और व्यापारी के चेक भी थे
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें चोर हाथ में वही काले रंग का 5 लाख से भरा बैग ले जाते हुए नजर आ रहा है। चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन काम इतनी सफाई के साथ किया गया था कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।
पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

More Stories
देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी
तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना की साजिश में शामिल मृतक की माँ सहित 2 अन्य सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, अमरदीप गैस एजेंसी का स्वामी था मृतक अर्जुन शर्मा