देहरादून
राजधानी में बदमाशों के हौंसले बुलंद है।आज देर शाम देहरादून में एक बदमाश ने ज्वेलर्स की आंखों ने मिर्च डालकर लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन ज्वैलर्स के शोर मचाने पर लोगो ने उसे धर दबोचा औऱ जमकर उसकी पिटाई कर दी। आपको बता दें कि घटना रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरू ग्राम में मोहिनी ज्वैलर्स शॉप की है जहाँ आंखों में मिर्च डालकर लूट के प्रयास के आरोपी को लोगो ने दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी फरीद चिलकाना बेहट सहारनपुर का निवासी है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया है कि फोर्स को मौके पर भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
गुण्डा अधिनियम के तहत 1 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार
झगड़ा कर शांति भंग करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पिता की पुलिस वर्दी व पी-कैप का खुमारी दून पुलिस ने एक झटके में उतारी, वाहन में वर्दी व पी कैप रखकर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार