देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के लिए प्रासंगिक हैं।
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष देश के जवानों और किसानों के सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव रेखांकित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों महान विभूतियों के आदर्श हमें राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

More Stories
6 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन,राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को पर्यावरणीय मंज़ूरी, रनवे 3,000 मीटर तक बढ़ेगा, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कुमाऊं के लिए ऐतिहासिक कदम–मुख्यमंत्री धामी
भूस्खलन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड और ओडिशा मिलकर करेंगे कार्य, यूएसडीएमए-ओएसडीएमए के बीच जल्द होगा एमओयू