देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग/सत्यापन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है !
जिसके क्रम में आज दिनांक 02-07-2024 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र अंतर्गत वन विहार, मेहुवाला व पिथुवाला आदि क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 43 मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 04 लाख 30 हजार रूपये का जुर्माना माननीय न्यायालय तथा 47 संदिग्ध व्यक्तियों को चौकी में लाकर उनसे पूछताछ कर सत्यापन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री