देहरादून
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता ने एक बार पुनः लोकसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी के पांचों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया है।
पौड़ी गढ़वाल सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, नैनीताल से अजय भट्ट और अल्मोड़ा से अजय टम्टा की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता जताते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोकसभा की सभी पांचों सीटों से विजयी भाजपा प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की देवतुल्य जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन, कुशल नेतृत्व एवं केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों की जीत है।
गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी की जीत पर महाराज ने विशेष रूप से अपनी विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ सम्पूर्ण गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं की उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी उन्हें बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित भारत की गारंटी व उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विश्वास रखते हुए भाजपा को हैट्रिक दिलाई है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश