देहरादून
ऋषिकेश क्षेत्र में बनाएं गए अस्थाई चेकिंग सेंटर के माध्यम से चार धाम यात्रा में आने वाले प्रत्येक यात्री के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चेक करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनाँक 25/05/2024 को चेकिंग के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य से आए यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फर्जी पाए गए, जिस संबंध में ऋषिकेश कोतवाली में वादी योगेश सिंह पुत्र रामलाल यात्रा निवासी गतरा कॉलोनी केतका सूरजपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि हम आठ व्यक्तियों का ग्रुप चार धाम यात्रा हेतु उत्तराखंड आए थे आने के बाद हमने रजिस्ट्रेशन के लिए ट्रांजिट कैंप में आए तो पता चला कि रजिस्ट्रेशन बंद हो गया है कल दिनांक 24 मई 2024 को एक व्यक्ति कैंप में घूमता हुआ मिला और चार धाम यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन करने को कहा तो उसके कहने पर हमने उसे रजिस्ट्रेशन कर लिए जिसकी एवज में उसने हमसे एडवांस में ₹10000 लिए, आज जब चार धाम यात्रा पर जाने लगे तो रजिस्ट्रेशन काउंटर से जानकारी मिली कि यह रजिस्ट्रेशन फर्जी है उक्त व्यक्ति द्वारा हमसे धोखाधड़ी कर ₹10000 लिए ठग लिए गए हैं तथा और भी पैसे मांग रहा है|
प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर तत्काल क्षेत्र में रवाना की गई गठित टीम के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र कर अभियोग उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त को आईएसबीटी ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया है।
*नाम पता अभियुक्त*
अर्जुन गुप्ता पुत्र रामखेलावन नि0 वार्ड न0- 02 भाटिया कोलहा थाना जैतपुर जिला शहडाेल कोल्डआ मध्य प्रदेश उम्र 36 वर्ष

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री