देहरादून
आज दिनाँक 05-05-24 को थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि भाववाला क्षेत्र सुंदरवन के पास झुग्गी झोपड़िया में अचानक से आग लग गई है जिससे सम्भवत: कोई बडी दुर्घटना घटित हो सकती है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सेलाकुई मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा फायर स्टेशन सेलाकुई से दमकल के वाहनों को मौके पर पहुंचने हेतु अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए झोपड़ियां के अंदर फंसे व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकल गया । मौके पर दमकल के वाहनों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, मौके पर आग से लगभग 30 से 35 झोपड़ियां जल गई है तथा अन्दर रखा. सामान भी जल गया हैआग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर श्रीमती रीना राठौर के नेतृत्व में थाना सेलाकुई तथा फायर ब्रिगेड़ सेलाकुई की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान। आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
द्विवार्षिक निर्वाचन में सर्वसम्मति से गठित हुई प्रदेश कार्यकारिणी, नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर
मोबाइल/लैपटॉप में एंटीवायरस एप को बेचने के नाम पर विदेशियों से ठगी करने वाले गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में, *किराये के फ्लैट में अवैध रूप से कॉल एजेंसी/सेन्टर संचालित कर रहे 5 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार