देहरादून
*केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में 1,00,000/- रु. रिश्वत के तौर पर स्वीकारने से संबंधित मामले में सीपीडब्ल्यूडी, देहरादून, उत्तराखंड के सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया।
सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर सहायक अभियंता, सीपीडब्ल्यूडी, देहरादून के विरुद्ध मामला दर्ज किया जिसमे आरोपी पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता को सीमाद्वार, देहरादून में आवासीय कॉलोनी के निर्माण कार्य को निर्बाध रूप से जारी रखने की अनुमति देने के लिए आरोपी ने उससे 5.50 लाख रु. की रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी को आंशिक भुगतान के रूप में शिकायतकर्ता से 1,00,000/- रु. लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सीबीआई ने आरोपी के परिसर की तलाशी ली एवं आरोपी के आवासीय परिसर से 20,49,500/- रु. (लगभग) की नकद राशि बरामद की। कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज़ भी बरामद किये गये।

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री