देहरादून
भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यालय में भाजपा का झंडा फहराया, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज ही के दिन पार्टी की स्थापना हुई थी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले सभी कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर आज हम सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेते हैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे वाही कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की नियत और नीति साफ है यही कारण है कि जनता का आशीर्वाद पार्टी को मिल रहा है साथ उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव ऐसे लग रहा है जैसे बीजेपी नहीं बल्कि जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है।

More Stories
परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, रक्तदान शिविर बना मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण
कारोबारी को हत्या के प्रयास व लूट में फंसाने का भय दिखाकर “पुलिस सेटिंग” के नाम पर 25 लाख की रंगदारी वसूलने वाले शातिर गिरोह को दून पुलिस ने किया बेनकाब, गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू