रुद्रपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड और यहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विशेष लगाव किसी से छिपा नहीं है। अक्सर जब दोनों मिलते हैं तो उनकी जुगलबंदी के खूब चर्चे होते हैं। आज भी रुद्रपुर की रैली के दौरान पीएम मोदी, सीएम धामी के साथ गुफ्तगू में मशगूल नजर आए।
बात माना गांव में संबोधन की हो या दिल्ली में हुई भेंटवार्ताओं की पीएम मोदी और सीएम धामी जब-जब मिलते हैं तब-तब दोनों की जुगलबंदी खूब दिखती है।
माणा गांव में जब सीएम धामी ने माणा को अंतिम के बजाए पहला गांव कहा तो पीएम धामी ने उनकी बात पर न केवल मंच से मुहर लगाई बल्कि इसके बाद से माणा गांव को पूरी दुनिया अब देश के प्रथम गांव के तौर पर जाना जाने लगा है।
यही नहीं सीएम धामी जब भी राज्य के विषयों पर पीएम मोदी से मुलाकात को जाते हैं ।
तो न केवल लंबे समय तक उनके साथ चर्चा करते हैं बल्कि राज्य हित में उन तमाम योजनाओं को भी स्वीकृति मिलती है जो सालों से अटकी रही या राज्य के लिए बहुत जरूरी है। मसलन, देहरादून का सॉंग व कुमाऊँ में जमरानी बांध दो ऐसे मुद्दे रहे जिन पर मुहर पीएम मोदी की हामी के बाद ही लगी।
रुद्रपुर में जिस तरह की जुगलबंदी आज दिखी कुछ वही ट्यूनिंग तब भी दिखी थी जब पीएम आदि कैलाश आये। यहां आने के बाद आदि कैलाश वर्ल्ड वाइड फेमस हो गया और आज इन क्षेत्रों के लिए सीएम धामी की दूरदर्शी सोच के साथ उड़ान योजना के तहत पर्यटकों के लिए हेली सेवाएं भी प्रारंभ हो गयी हैं।
आज रुद्रपुर की रैली में भी दोनों काफी देर तक चर्चा करते दिखे, जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।

More Stories
80 वे स्वतन्त्रता दिवस-2026 के अवसर पर रूट /यातायात प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिशित
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस, समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी, डीएम, एसएसपी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड का किया स्थलीय निरीक्षण
धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा