देहरादून
थाना सेलाकुई पर एक युवती द्वारा लेबर का कार्य करने वाले रियाज के द्वारा बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने संबंधी प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया, जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 30/24 धारा 323/354 (घ)/ 376(3)/भादवी तथा 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम रियाज पंजीकृत किया गया ।
मामले की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 02/03/24 को धूलकोट तिराहे से अभियुक्त रियाज को गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
1- रियाज पुत्र फैयाज निवासी शेरपुर कस्बा थाना पूरनपुर, जिला पीलीभीत, उम्र 24 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक अनित कुमार
2- कांस्टेबल बृजेश
3- कांस्टेबल फरमान
4- कांस्टेबल नवीन कोहली, देहात (SOG)

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद