देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन पर थाना रायपुर पुलिस द्वारा राजीव गांधी स्टेडियम रोड, थानो रोड व मालदेवता रोड में रेस ड्राईविंग व स्टंट करने वाले बाइर्कर्सों के विरूद्ध 02 टीम गठित कर अभियान चलाकर चैकिंग की गयी । चैकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लघंन कर सडक में रेस ड्राईविंग व स्टंट करने वाले दोपहिया वाहनों को चैक किया गया । पुलिस कार्यवाही में में रेस ड्राईविंग व स्टंट करने वाले 18 बाइर्कर्सों के दोपहिया वाहनों को सीज किया गया एवं 12 वाहन चालकों के ड्राईविंग लाईसेंस निलम्बन करने की रिपोर्ट प्रेषित की गयी । अभियान लगातार जारी है ।
*सीज वाहनों का विवरण -*
(1) मोटरसाइकिल – 07
(2) Activa/Scooty – 07
(3) बुलेट मो0सा0 – 04
*पुलिस टीम :-*
1- थानाध्यक्ष कुन्दन राम, थाना राजपुर
2- व0उ0नि0 गुमान सिंह नेगी थाना रायपुर देहरादून।
3- उ0नि0 संजय रावत चौकी प्रभारी मालदेवता।
4- HC संजय सिंह
5- का0 जसवीर
6- का0 सुरेश रमोला
7- का0 राजेश रावत

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक