देहरादून
दिनांक 19/02/2024 को थाना रानीपोखरी पर वादनी द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री उम्र 14 वर्ष के साथ 02 व्यक्तियों द्वारा छेड़छाड़, गाली गलोच व जान से मारने की धमकी देने संबंधी प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया, जिसके आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0- 20/24 धारा 354(घ)/504/506 भादवी व 7/8 पॉस्को अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाबालिक बालिका के साथ हुई घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से संबंधित नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त सोनू पूर्व में भी थाना रानीपोखरी से चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है।
*विवरण अभियुक्तगण*
1- सोनू पुत्र विनोद निवासी हरिजन बस्ती, थाना रानीपोखरी
2- सूरज रावत पुत्र स्व0 बचन सिंह रावत निवासी नागाघेर, थाना रानीपोखरी।
*अभियुक्त सोनू कुमार का अपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0सँ0 – 53/18 धारा 457/380/411 भादवि, थाना रानीपोखरी, देहरादून
*पुलिस टीम*
01- म0उ0नि0 सोनल पुरी, कोतवाली ऋषिकेश
02- हे0का0 252 प्रकाश चंद, थाना रानीपोखरी
03- का0 रवि कुमार, थाना रानीपोखरी

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री