देहरादून
थाना डालनवाला पर आज दिनांक 10-02-2024 को आरक्षी गोकुल प्रसाद यादव हाल तैनाती पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार ने प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि वह पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार के सुरक्षा में दिनांक 30.01.2024 से तैनात थे व अवगत कराया कि पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और उनकी इच्छानुसार काम ना करने व उनके मन मुताबिक कोई कार्य ना होने पर अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और धमकी देते रहते हैं। दिनांक 08.02.2024 की रात्रि करीब 20.30 बजे भी श्री प्रणव सिंह चैम्पियन ने अपने मोहिनी रोड डालनवाला स्थित आवास पर उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए राजकीय कार्य में व्यवधान पैदा किया है। उक्त आरक्षी जनपद हरिद्वार में पोस्टेड है व आरक्षी द्वारा जनपद हरिद्वार जाकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया व आज आरक्षी द्वारा थाना डालनवाला पर अपनी शिकायत दी गई ,उक्त शिकायत पर थाना डालनवाला पर आज दिनाक- 10.02.2024 को *मु0अ0सं0- 35/2024 धारा- 323/332/353/504/506 भादवि* पंजीकृत किया गया है।
पूर्व में दिनांक 21/12/2022 को थाना डालनवाला पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर भट्ट द्वारा भी पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार प्रणव सिंह चैम्पियन के विरुद्ध थाना परिसर में आकर राजकीय कार्य में बाधा डालने व देख लेने की धमकी देने के सम्बन्ध में *मु0अ0सं0- 341/2022, धारा- 186/353/506 भादवि* पंजीकृत कराया गया था।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक