देहरादून
ड्यूटी के दौरान अपनी व्यस्तताओं के कारण पुलिसकर्मियों अक्सर स्वयं को तथा अपने परिजनों के लिए समुचित समय नहीं दे पाते, कर्तव्य की व्यवस्ताओं के बीच उन्हें फुरसत के कुछ पल प्रदान करने तथा उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समय-समय पर तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी दिशा में एक कदम और बढाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की पहल पर ड्रीम अलाइव फाउंडेशन के तत्वाधान में पुलिस लाइन देहरादून में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन *“प्रहरी प्रणाम“* का आयोजन किया गया। जिसमें देश के ख्याती प्राप्त नामी कवियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कवि सम्मेलन के दौरान उपस्थित कवियों द्वारा अपनी रचनाओं के माध्यम से पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों को कर्तव्य पालन की व्यस्तताओं के बीच दैनिक जीवन के आने वाली समस्याओं एवं उनका पुलिस कर्मियों द्वारा जिंदादिली से सामना करने को अपने स्वर्णिम शब्दों में पिरोया गया। कई मौकों पर कवियों द्वारा अपनी प्रस्तुति से उपस्थित सभी दर्शकों को लोट-पोट होने पर भी मजबूर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एन0एस0 नपच्याल, पुलिस महानिरीक्षक सीबीसीआईडी, अनंत शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, तथा विशिष्ट अथिति अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा पुलिस कर्मी व उनके परिजन मौजूद रहे।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री