देहरादून
दिनांक 31/12/2023 को वादी निवासी कैनल रोड हैप्पी एनक्लेव जाखन राजपुर ने एक प्रार्थना पत्र थाना राजपुर में दिया गया, जिसमे उनके द्वारा निखिल पुत्र निपेंद्र निवासी ग्राम जलालपुर थाना हीमपुर हलोल जनपद बिजनौर द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री का अपहरण कर ले जाने के संबंध में तथ्य अंकित किए गए। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर में तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग का अनावरण तथा अपहर्ता की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा नाबालिक युवती की बरामदगी हेतु सार्थक प्रयास करते हुए कुशल सुरागरसी/पतारसी तथा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अभियुक्त से संबंध में जानकारी करते हुए अपहर्ता को बिजनौर से सकुशल बरामद कर अभियुक्त निखिल पुत्र निपेंद्र निवासी ग्राम जलालपुर, थाना हीमपुर हंसना हल्दौर, जिला बिजनौर, उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
निखिल पुत्र निपेंद्र निवासी ग्राम जलालपुर, थाना हीमपुर हंसना हल्दौर, जिला बिजनौर, उम्र 23 वर्ष।
*पुलिस टीम*
1-उप निरीक्षक शाशी पुरोहित
2- कांस्टेबल सुशील
3- महिला कांस्टेबल सुनीता

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, संदिग्धों की तलाश हेतु सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान, पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये जनपद में 20 चैकिंग प्वांइट किये निर्धारित
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी