देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के नारायण बगड़ विकास खंड के बमयाला गांव निवासी जवान नायक बीरेंद्र सिंह के शहीद होने पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने भगवान से पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने तथा परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार परिजनों के साथ खड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में पुंछ इलाके में आतंकियों के द्वारा सेना के जवानों पर छुप कर हमला किया गया, जिसमें चार जवान शहीद हो गए हैं। शहीद हुए जवानों में एक जवान उत्तराखंड के नारायण बगड़ के रहने वाला है। बीरेंद्र सिंह भारतीय सेना की 15 वीं गढ़वाल रायफल में तैनात थे। शहीद बीरेंद्र के घर में उनके माता पिता, दो भाई और एक बहन है। उनके के पिता किसान है। माता गृहणी हैं,बीरेंद्र के बड़े भाई आईटीबीपी में तैनात हैं।

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों अलर्ट मोड पर दून पुलिस, सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के वनखंडी महादेव मन्दिर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर किया शुभारम्भ, सभी श्रद्धांलुओं एवं प्रदेश वासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनायें
मुख्यमंत्री धामी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नव निर्मित चैम्बर का फीता काटकर व दीप प्रज्वालित कर किया लोकार्पण