नई दिल्ली

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल और केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल से मुलाकात कर उन्हें चारधाम का माडल भी भेंट किया। इस दौरान उनके साथ सांसद संजय काका पाटिल, मनोज कोटक और अनिल बोंडे भी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने उनसे पंचायतों के सशक्तिकरण की दिशा में उत्तराखंड में किये जा रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराया।
इसके पश्चात लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश में सड़कों के निर्माण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।

More Stories
80 वे स्वतन्त्रता दिवस-2026 के अवसर पर रूट /यातायात प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिशित
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस, समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी, डीएम, एसएसपी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड का किया स्थलीय निरीक्षण
धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा