रूड़की
रूड़की में कार सवार लुटेरे एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले गए जिसमे लाखो रुपये की नगदी बताई जा रही है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना का पता चला। वहीं आलाधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।
आपको बता दें कि रुड़की लक्सर मार्ग स्थित ढंढेरा नगरपंचायत शिव मंदिर के सामने लगे एसबीआई बैंक के एटीएम को अज्ञात लुटेरे उखाड़ ले गए। घटना का पता उस समय लगा जब सुबह लोग घूमने निकले सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी आर.के. सकलानी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और सीसीटीवी खंगाले तो पता चला लुटेरे स्कॉर्पियो कार से आए थे और बेखौफ होकर एटीएम को उखाड़ ले गए। बताया जा रहा है कि एटीएम में लाखों रुपये की नगदी मौजूद थी। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच करते हुए लुटेरों की तलाश में जुट गई है वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौके का जायज़ा लिया और मामले की जाँच में जुट गई।
पुलिस द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिकार एटीएम में चोरी के वक्त कितने रुपये थे वही पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरो को खंगालने में जुट गई है। एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए जाँच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले की जाँच कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं बदमाश दिन प्रतिदिन पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इसी का नतीजा है कि देर रात्रि स्कार्पियो सवार बदमाश एसबीआई के एटीएम की मशीन को गैस कटर की मदद से काट कर ले गए।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच