देहरादून
आज दिनांक 25/11/23 को विकास नगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के बाद घटना में शामिल अभियुक्त अपनी होंडा सिटी कार को छोड़कर मौके से एक स्कूटी लूटकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश देते हुए अभियुक्तों के सर्च अभियान की कमान स्वयं संभाली गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस द्वारा संपूर्ण नगर व देहात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। पुलिस की नाकेबंदी से अभियुक्त द्वारा लूटी गई स्कूटी को देहात क्षेत्र में छोड़ दिया गया है, जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। अभियुक्तों की तलाश जारी है।जिले से बाहर न निकले इसलिए लगातार हो रही पूरे जिले में सघन चेकिंग।

More Stories
कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा, हर माह एक सप्ताह का विशेष अभियान चलेगा, स्टाफ की कमी भी होगी दूर, जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा न जाए–मुख्यमंत्री