देहरादून
क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बागेश्वर धाम के पुजारी आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ व माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।
शनिवार देर शाम एयरपोर्ट पहुंचे आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सरकार की ओर से स्वागत का डॉ अग्रवाल ने कहा कि आचार्य में साक्षात हनुमान जी की कृपा है। कहा कि हनुमंत कथा कहने का अलग अंदाज लोगों को धर्म के प्रति झुकने पर मजबूर कर देता है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोगों को अर्जी बिना खोले ही उनकी समस्या बता देते हैं और फिर उसका समाधान भी बताते हैं। भक्तगण आपकों साक्षात बालाजी का ही अवतार मानते हैं। कहा कि आचार्य जी किसी की सेवा नहीं लेते हैं और यदि लेते भी हैं तो उसका कल्याण करने के लिए लेते हैं।
इस मौके पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद