देहरादून
फुटपाथ पर सामान रखकर अथवा ठेली लगाकर दुकान चलाने से आम नागरिकों को होने वाली समस्याओ की शिकायत नगर निगम को प्राप्त हो रही थी। जिस पर नगर आयुक्त श्री मनुज गोयल के निर्देश के बाद उप नगर आयुक्त श्री गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व में आज टीम ने पंडित वाडी तथा सहसधारा रोड पर कार्यवाही करते हुए सामान जब्त किया तथा 40 चालान करते हुए 27600 का जुर्माना वसूला। टीम में दीपेन्द्र बमोला कर निरिक्षक, राकेश कुमार कर निरिक्षक व नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 3 शराब तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में
मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार