देहरादून
उत्तराखंड की चिरपरिचित एवँ सम्म्मनित संस्था दून सिख वेलफेयर सोसायटी अपना 42वां नेत्र जाँच चिकित्सा शिविर 1अक्टूबर 2023 से 8 अक्टूबर 2023 तक श्री महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल के सहयोग से लगायेगी। इस सम्बन्ध में आजीवन सदस्यों के साथ एक आम सभा गुरु नानक निवास सुभाष रोड में आयोजित की गयी जिसमें सबको अवगत कराया गया कि रविवार, 1 अक्टूबर को डोईवाला गुरुद्वारा लंगर हाल मे प्रात: 10 बजे से 1.00 बजे तक आँखों की जाँच एवँ मंगलवार, बुधवार 3 एवँ 4 अक्टूबर को देहरादून में प्रात: 9.00 बजे से 1.00 बजे तक जाँच शिविर लगेगा। जाँच में मोतिया बिन्द एवँ अन्य ऑपेरशन योग्य रोगियों के ठहरने, खाने एवँ दवाओं की व्यवस्था निःशुल्क होगी जब तक उन्हें इन्द्रेश हॉस्पिटल की प्रतिदिन के क्षमता अनुसार प्रतिदिन भेजा जायेगा। ऑपेरशन के पश्चात सभी रोगी हॉस्पिटल से घर चले जायेंगे। रविवार 8 अक्टूबर को गुरुनानक निवास के बरातघर में समापन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
आजीवन सदस्यों ने 42 वर्ष से सफल नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिये संस्थापक अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह चावला एवँ कार्यकारिणी सदस्यों की प्रशंसा की वही सुझाव में शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य करने का सुझाव दिया। सभी ने तन, मन एवँ धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया। सभा मे अध्यक्ष जे एस जस्सल ने अवगत कराया कि नेत्र चिकित्सा शिविर के संयोजक श्री इंदरजीत सिंह एवँ समन्यवक सचिव के के अरोड़ा है। सभा मे पूर्व अध्यक्ष जी एस जस्सल, अमरजीत सिंह भाटिया, गुरजीत सिंह, जे सी शर्मा, अर्जुन दास भारद्वाज ने सम्बोधित किया एवँ अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

More Stories
देहरादून में जमीन के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मोथरोवाला में टिहरी विस्थापितों की जमीन दिलाने का दिया झांसा, सरकारी कर्मचारी ने कई लोगों के साथ मिलकर लगाया लाखों का चूना, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ