देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजभवन में राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को उत्तराखण्ड राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने के दो वर्ष पूर्ण होने पर पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि आज के ही दिन तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सेना में 40 वर्षों तक देश की सेवा करने के पश्चात देवभूमि में प्रदेश के प्रथम नागरिक के रूप राज्यपाल बालिका कल्याण एवं शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निदान के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा राज्यपाल गुरमीत सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, प्रदेश में 23 खेल अकादमियां की जल्द स्थापनाः सीएम धामी
मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ, मेले के उद्घाटन पर सीएम धामी की कई घोषणाएं-नहरों, भवनों, सड़कों और मंदिरों के सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी