देहरादून
देहरादून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आपको बता दें डोईवाला पुलिस द्वारा एटीएम में चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को नगदी 270000 रुपए और मास्टर चाबियां तथा एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि यह सभी दिल्ली के निवासी हैं। और उत्तराखण्ड मे घूमने के बहाने आकर एकान्त मे स्थित गार्ड रहित ATM मे जाकर पहले रैकी करते है तथा मौका देकर एटीएम में रुपए निकालने वाले स्थान पर एक काले रंग की 9 10 इंच लंबी वह 2 इंच चौड़ी काले रंग की फाइबर की पट्टी लगा देते हैं जिससे कोई व्यक्ति जब एटीएम में रुपए निकलता है तो रुपए उसके खाते से तो कट जाते हैं पर एटीएम से बाहर नहीं आ पाते है।तथा एटीएम में ही फंस जाते हैं अभियुक्तों में से एक व्यक्ति एटीएम के अंदर बने केबिन में पहले से ही छुपा रहता है तथा रुपए निकालने वाले व्यक्ति के बाहर जाते ही अपने पास उपलब्ध मास्टर की नकली चाबी से एटीएम खोलकर एटीएम में फंसे रुपए निकाल लेता है तथा उसके बाद पुन उस काली पट्टी एटीएम के रुपए निकासी वाले स्थान पर लगा देता है और शेष अभियुक्त एटीएम के बाहर रहकर आने जाने वालों पर नजर रखते हैं।

More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार