देहरादून
आज सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर देहरादून चंद्रबनी चौक पर यूपी रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस में 15 से 20 यात्री सवार थे, इस दौरान चलती बस में अचानक चालक को हार्ट अटैक आ गया। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली के ऊपर चढ़ गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में एक सवारी और चालक को चोटें आई है। अन्य सभी सवारियां सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं बताया जा रहा है कि रोडवेज बस को ड्राइवर राहुल (40) चला रहा था,जिसे इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया हैं, ये तो गनिमत रही कि बस काबू में आ गई वरना हादसा बड़ा हो सकता था।

More Stories
50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का चला बुलडोजर, सहसपुर के कल्याणपुर में बड़ी कार्रवाई, सीसी सड़क और प्लॉट चिन्हीकरण ध्वस्त
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार