विकासनगर
विकासनगर के बिन्हार क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है जहां जाखन गाँव सहित आसपास का बड़ा इलाका भू धंसाव के कारण तेजी से नीचे की ओर धस रहा है। दोपहर के वक़्त जाखन गाँव में एक-एक कर कुछ मकानों में हलचल हुई जिससे लोग घबरा गये इससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाते एक मकान की दीवार गिर गयी।
दूसरे मकान के पिलर गिर गये और देखते ही देखते कुछ मकान पूरी तरह से जमीदोज हो गये घटना से गाँव में चीख पुकार मच गयी आनन फानन में लोग औरतों बच्चों और अपने पालतू मवेशीयों के साथ अपना सब कुछ पीछे छोड़ कर तुरंत ही सुरक्षित स्थानों की ओर भागे ग्रामीणों ने अपने वाहन बाइक कार इत्यादि भी गाँव में ही छोड़ दिये। देखते ही देखते गाँव के अधिकांश मकान भू धंसाव से क्षतिग्रस्त हो गये गाँव की ज़मीन में बड़ी दरारे देखी जा रही हैं।
तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत मदर्सू मजरा जाखन में भूस्खलन एवं भवन खतरे में होने की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को मौके पर पहुँचने एवं राहत बचाव कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित परिवारों हेतु मूलभूत सुविधा मौके पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा आपदा राहत कार्यों को मॉनिटर करते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये जा रहे हैं। आपदा कन्ट्रोलरूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 09 व्यक्तियों के आवासीय भवन एवं 07 गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। उक्त घटना में कोई जनहानि एवं पशु हानि नही हुई है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है तथा प्रभावित व्यक्तियों को राशन की व्यवस्था की जा रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा एवं राजस्व विभाग सहित समस्त सम्बन्धित रेखीय विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद है। 108 एम्बुलेंश सेवा, लोनिवि, विद्युत विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री