देहरादून
उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर है, कांग्रेस के द्वारा बागेश्वर उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया गया है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने जानकारी देते हुए बताया है, कि पार्टी ने बसंत कुमार को बागेश्वर उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित किया है।
आपको बता दें कि बसंत कुमार ने रविवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी और मंगलवार को उनको टिकट मिल गया है, इससे पहले बसंत कुमार आम आदमी पार्टी में थे और 2022 में वह आम आदमी पार्टी से बागेश्वर विधानसभा चुनाव लड़े थे जिसमें उन्हें 16000 की करीब वोट हासिल हुए थे। लेकिन देखना होगा कि आखिरकार विधानसभा उपचुनाव में बसंत कुमार का प्रदर्शन क्या कुछ रहता है क्योंकि कांग्रेस पार्टी को बसंत कुमार से काफी उम्मीदें है।

More Stories
सीएम धामी ने बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया
मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर की रोकथाम को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी