राजेश रावत,प्रदेश मंत्री, युवा मोर्चा
देहरादून
प्रदेश भर में बढ़ता डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है आए दिन डेंगू के मरीज सामने आ रहे है। इसी को लेकर युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश रावत और GMS मंडल के अध्यक्ष ने मेयर सुनील उनियाल गामा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर में फॉगिंग और नाले नालियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की गई साथ ही कहा गया कि बरसात के चलते जगह जगह हो रहे जलभराव में मच्छर पनप रहे है जिससे डेंगू के साथ ही अन्य दूसरी बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है। मेयर ने संबंधित अधिकारी को बरसात के चलते समय समय पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के अलावा समुचित रूप से फॉगिंग किये जाने के निर्देश दिए है।

More Stories
सुभारती अस्पताल ने विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ धाम में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर दिया जीवनरक्षक प्रशिक्षण
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री