
देहरादून
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। वहीं मीनाक्षी नटराजन को भी प्रीतम सिंह के साथ ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। आपको बता दें कि ‘चकराता’ से विधायक प्रीतम सिंह छठवीं बार विधायक है, पूर्व में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी के साथ नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी प्रीतम सिंह निभा चुके हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने से यह साफ हो गया है हाईकमान से प्रीतम सिंह की नज़दीकियां और बढ़ जाएंगी, और उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं में प्रीतम का कद और बढ़ जाएगा।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर