देहरादून
*दिनांक 29/06/2023 को ईद-उल-जुहा (बकरीद)* के अवसर पर शहर क्षेत्रान्तर्गत समय *प्रातः समय 07.00 बजे से नमाज की समाप्ति* तक शहर क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था डायवर्ट प्लान निम्नवत रहेगा –
*ड्यूटी / बैरियर प्वांईट*
• *घंण्टाघर*
• *बिन्दाल तिराहा*
• *किशननगर चौक*
• *बल्लूपुर चौक*
• *कौलागढ चौक*
• *टर्नर रोड़*
• *सुभाष नगर तिराहा*
• *चन्द्रबन्दनी चौक*
*-बिन्दाल ईदगाह हेतु डायवर्ट प्लान-*
• घंण्टाघर से चकराता रोड़ की तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगा ।
• दर्शनलाल चौक से घंण्टाघर होते हुऐ कैण्ट व बल्लुपूर जाने वाले वाहनों को राजपुर रोड़ की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, उक्त वाहन राजपुर रोड़ से दिलाराम चौक से हाथीबड़कला होते हुऐ बल्लुपूर की ओर जा सकेगे ।
• किशननगर चौक से शहर की तरफ आने वाले यातायात को कैण्ट / कौलागढ होते हुऐ दिलाराम / बल्लूपुर चौक की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।
• बल्लूपुर पर बैरियर लगाकर बल्लूपुर से शहर की ओर जाने वाले यातायात को कैण्ट / बल्लीवाला चौक की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।
*- क्लेमन्टाउन ईदगाह हेतु डायवर्ट प्लान -*
• सहारनपुर / दिल्ली मार्ग से आने वाले यातायात को चन्द्रमणी मोड से वाईल्ड लाईफ इन्सीट्यूट की ओर डायवर्ट किया जायेगा जहाँ से उक्त उक्त यातायात जीएमएस रोड़ शिमला बाई पास की ओर से आईएसबीटी की तरफ संचालित किया जायेगा ।
• आईएसबीटी से सहारनपुर / दिल्ली मार्ग की ओर जाने वाले यातायात को टर्नर रोड से थाना क्लेमेण्टाउन होते हुऐ बाया सुभाषनगर से दिल्ली / सहारनपुर की ओर भेजा जायेगा ।
• सभी प्रकार के भारी वाहन सैल टैक्स / आरटीओ चैक पोस्ट पर सड़क के किनारे रोक दिये जायेगे तथा रिस्पना से जाने वाले भारी वाहन (ट्रक) को पुरानी बाईपास चौकी के पास रोक दिया जायेगा ।
*नोट*- उक्त डायवर्ट प्वाईंट पर यातायात डायवर्ट ईद प्रारम्भ होने से समाप्ति तक किया जायेगा ईद समाप्ति पर यातायात का संचालन सामान्य कर दिया जायेगा ।
*अनुरोध / अपील* – यातायात पुलिस देहरादून सभी वाहन चालकों से अनुरोध / अपील करती है कि अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचने हेतु उक्त मार्गों अथवा लिंक मार्गों का प्रयोग करें – *अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून* ।

More Stories
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी
राज्य में विकास की सौगात लेकर आता प्रधानमंत्री का दौरा, अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत – मुख्यमंत्री
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा, केंद्र व राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की सिख समाज ने की सराहना