
देहरादून
उत्तराखण्ड में 14 नए एसडीएम मिल गये हैं। लोक सेवा आयोग ने 14 तहसीलदारों को एसडीएम के पद पर डीपीसीसी करने के बाद सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इन सभी अधिकारियों के आदेश जारी कर दिए हैं उन्होंने आदेश में लिखा है कि राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के साधारण वेतनमान (अपुनरीक्षित वेतनमान रू० 15,600-39,100, ग्रेड वेतन रू0 5400, पुनरीक्षित वेतनमान रू0 56,100-1,77,500, पे-मैट्रिक्स लेवल 10) के अन्तर्गत प्रोन्नति कोटे की चयन वर्ष 2022-23 की रिक्तियों के सापेक्ष उत्तराखण्ड लोक
सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा नियमित चयन के आधार पर की गयी संस्तुति दिनांक 30.05.2023 के क्रम में निम्नलिखित तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रोन्नत करते हुए कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष के लिए परिवीक्षाकाल पर रखे जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं प्रोन्नत डिप्टी कलेक्टर्स में निम्न नाम शामिल हैं
यशवीर सिंह
अमृता शर्मा
विपिन चन्द्र पन्त
चन्द्रशेखर
नीलू चावला
श्रेष्ठ गुनसोला
मंजू राजपूत
मुकेश चन्द्र रमोला
पूनम पन्त
नवाजिश खलीक
शालिनी मौर्य
आशीष चन्द्र घिल्डियाल
मनजीत सिंह गिल
अबरार अहमद

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार