देहरादून
केदारनाथ में अगले 5 तारीख तक पंजीकरण पर रोक लगाई गई है। यह निर्णय कैरिंग कैपेसिटी को देखते हुए लिया गया है। केदारनाथ यात्रा के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी व आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि केदारनाथ की कैरिंग कैपेसिटी महज 10 लोगों की है यदि उसको थोड़ा और भी बढ़ाया जाता है तो 15000 के करीब तीर्थ यात्रियों को हर रोज दर्शन करने में कोई दिक्कत नहीं आती है, लेकिन पिछले 3 दिनों का आंकड़ा देखें तो हर रोज पच्चीस हजार के करीब श्रद्धालु केदारनाथ में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि यात्रियों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए पंजीकरण पर 5 जून तक रोक लगाई गई है।
वहीं उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा करते वक्त श्रद्धालुओं को थोड़ा दिक्कत सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक आ रही है लेकिन उससे आगे तीर्थ यात्री सुगम और सरकता से यात्रा कर रहे हैं।

More Stories
परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, रक्तदान शिविर बना मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण
कारोबारी को हत्या के प्रयास व लूट में फंसाने का भय दिखाकर “पुलिस सेटिंग” के नाम पर 25 लाख की रंगदारी वसूलने वाले शातिर गिरोह को दून पुलिस ने किया बेनकाब, गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू