देहरादून
राज्य भर के 680 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन नहीं लगाए जाने को लेकर शिक्षा महानिदेश बंशीधर तिवारी ने नाराजगी जताई। गुरुवार को सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने स्वच्छता और बालिकाओं का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को शिक्षा महानिदेशालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा महानिदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाई जानी है। कार्पस फंड की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल अपने संसाधनों से इस दिशा में काम करना है। मशीन को इंस्टाल कर इस्तेमाल करवाएं और उसको मोबाइल में एप डाउनलोड कर उससे लिंक करें ताकि ये जानकारी मिले कि मशीन कितनी इस्तेमाल हो रही है। बंशीधर तिवारी ने कहा कि बेहद ही खेद का विषय है कि पूर्व में भी इस बारे में जानकारी और निर्देश देने के बावजूद अधिकारी इस दिशा में ढुलमुल रवैया दिखा रहे हैं और कुमाऊँ हो या गढ़वाल अधिकतर स्कूलों में ये मशीन इंस्टाल ही नही की गई है। उन्होंने इस दिशा में तेजी दिखाने के निर्देश दिए।

More Stories
80 वे स्वतन्त्रता दिवस-2026 के अवसर पर रूट /यातायात प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिशित
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस, समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी, डीएम, एसएसपी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड का किया स्थलीय निरीक्षण
धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा