देहरादून
पौड़ी में बनेगा पहला संयुक्त माउंटेन म्यूजियम और प्लेनेटोरियम
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सांसद निधि से उत्तराखंड को एक अनूठी सौगात दी
पौड़ी नगर में माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) व प्लेनेटोरियम (तारामंडल) के निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए की प्रारंभिक राशि जारी की गई
दोनों संस्थानों के निर्माण में लगभग 30 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी,
प्रोजेक्ट का खर्च सांसद अनिल बलूनी अपनी सांसद निधि व अन्य संस्थाओं की मदद से जुटाएंगे।
सांसद बलूनी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस विषय में उत्साह दिखाया है
राज्य सरकार की ओर से यथासंभव सहयोग किया जाएगा और इस परिसर में शैक्षिक, ज्ञानवर्धक और रोचक गतिविधियों के लिए राज्य सरकार की ओर से जो भी आवश्यकता होगी वह पूर्ण की जाएगी।
सांसद बलूनी ने कहा कि यह राज्य का पहला और अखिल भारतीय स्तर पर भी अनूठा केंद्र होगा जहां खगोल और भूगोल, इतिहास और संस्कृति से एक ही स्थान पर परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद