केदारनाथ
केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आज से खोल दिए गए हैं मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह खुल गए. इस दौरान 7 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौके पर मौजूद रहे. केदारधाम हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा. इस खास मौके पर मंदिर परिसर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया. आपको बता दे की मंत्रोच्चारों और आर्मी बैंड की मधुर धुनों के साथ भगवान केदारनाथ के कपाट सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खोले गए. केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी जगद्गुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने कपाट खोले. इस मौके पर मंदिर को फूलों से सजाया गया. इस दौरान हजारों श्रद्धालु भी मौजूद रहे. मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने केदारधाम में दर्शन भी किए।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद